Friday, August 8, 2014

Shapath Lena To Saral Hai (शपथ लेना तो सरल है)

शपथ लेना तो सरल है, पर निभाना ही कठिन है |
साधना का पथ कठिन है, साधना का पथ कठिन है ||ध्रु||

                    शलभ बन जलना सरल है, प्रेम की जलती शिखा पर |
                    स्वयं को तिल-तिल जलाकर, दीप बनना ही कठिन है ||१||

हैं अचेतन जो युगों से, लहर के अनुकूल बहते |
साथ बहना है सरल, प्रतिकूल बहना ही कठिन है ||२||

                    ठोकरें खाकर नियति की, युगों से जी रहा मानव |
                    है सरल आंसूं बहाना, मुस्कुराना ही कठिन है ||३||

तप-तपस्या के सहारे, इंद्रा बनाना तो सरल है |
स्वर्ग का ऐश्वर्य पाकर, मद भुलाना ही कठिन है ||४||

साधना का पथ कठिन है, साधना का पथ कठिन है ||
                  ---------------------------
                    !! भारत माता की जय !!

2 comments: