Wednesday, June 15, 2016

Desh Mein Charitra Ki (देश में चरित्र की)

एकता स्वतन्त्रता समानता रहे |
देश में चरित्र की महानता रहे, महानता रहे || ध्रु०|||


कंठ हैं करोड़ों, गीत एक राष्ट्र का |
रंग हैं अनेक, चित्र एक राष्ट्र का |
रूप हैं अनेक, भाव एक राष्ट्र का |
शब्द हैं अनेक, अर्थ एक राष्ट्र का |
चेतना समग्रता समानता रहे |
देश में चरित्र की महानता रहे, महानता रहे ||१||


विकास में विवेक, स्वप्न एक राष्ट्र का |
योजना अनेक, ध्यान एक राष्ट्र का |
कर्म हैं अनेक, लक्ष्य एक राष्ट्र का |
पंथ हैं अनेक, धर्म एक राष्ट्र का |
सादगी सहिष्णुता समानता रहे |
देश में चरित्र की महानता रहे, महानता रहे ||२||


जाति हैं अनेक, रक्त एक राष्ट्र का |
पंक्ति हैं अनेक, लेख एक राष्ट्र का |
गाँव हैं अनेक, अंग एक राष्ट्र का |
किरण हैं अनेक, सूर्या एक राष्ट्र का |
चेतना, समग्रता, समानता रहे |
देश में चरित्र की महानता रहे, महानता रहे ||३||

|| भारत माता की जय ||

No comments:

Post a Comment